नागपुर मे हेल्थ कैंप शिबीर का 150 से अधिक लोगों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ
सौजन्य ज्येष्ठ नागरिक मंडल के आयोजन में कैंसर, नेत्र, दंत व पैथोलॉजी जांच ; विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी नि:शुल्क सेवाएं
नागपुर : - नागपुर के सहकार नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर हॉल मे रविवार (दि.11) जुलाई को ज्येष्ठ नागरिक मंडल के तत्वावधान में एवं अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जनजागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में 150 से अधिक नागरिकों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीमों ने नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पैथोलॉजी जांच के लिए डॉ. ओम एवं सावित्री मैडम की टीम, नेत्र परीक्षण के लिए डॉ. कार्तिक एवं एबीओ हॉस्पिटल की टीम तथा दंत चिकित्सा जांच के लिए डॉ. ईशानी एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।
अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ. कमलजीत कौर ने कैंसर जांच, मुख कैंसर (ओरल कैंसर) की स्क्रीनिंग, महिलाओं के लिए स्तन जांच एवं स्क्रीनिंग, कैंसर से बचाव संबंधी परामर्श तथा एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता फैलाते हुए विस्तृत काउंसलिंग की। विशेषज्ञों ने समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान को गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।
इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सौ.कविता रेवतकर (माऊली आरोग्य धनसंपदा), सौ.माधुरी बोंडे, कुंदा गोडबोले एवं उनकी संस्था की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण शिविर का सफल संचालन संभव हो सका।शिविर के समापन अवसर पर सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीमों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
स्थानीय नगरसेवक ने इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए आयोजकों, डॉक्टरों एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह स्वास्थ्य शिविर केवल उपचार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
सह संपादक - ऋषभ बावनकर

Responsive Advertisement
0 टिप्पण्या
thank you for, you give me your most important time